सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पांच हजार बच्चे हुए शामिल

Jan 29, 2025 - 23:55
 0  1
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पांच हजार बच्चे हुए शामिल

अनमोल संदेश, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल ग्रामीण के फंदा मंडल में अटल जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त ‘हमारे अटल ’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महाराणा प्रताप हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण श्री हरिहर नगर फंदा में बुधवार को सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. अटल बिहरी वजपेई जी के जीवन एवं विद्यार्थियों को हमारे महान क्रांतिकारी, महापुरुषों के बारे में पढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हम सब मिलकर भारत माता को पुन:परम वैधव की ओर ले जाएगे।  भारत को सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली, वैभवशाली राष्ट्र बनाएंगे। ये सामन्य ज्ञान की प्रतियोगिता इसी विचार को लेकर आयोजित की गई है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष, भाजपा फंदा मंडल अध्यक्ष प्रमोद राजपूत , सयोजक सत्यनारायण शर्मा एवं समस्त सहयोगियों को शुभकामनाएं प्रषित की। आयोजक प्रमोद राजपूत ने कहा कि राष्ट्रचिंतक स्व. अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्रहित के ‘अटल’ विचार हमें प्रेरणा देते है। अटल जी ने कहा था हम राजनीति राष्ट्रहित के लिए समाज कल्याण और धर्म के लिए करते हैं। ये भारत की भूमि हमारी मां है। राजपूत ने कहा कि इन्ही महान विचारों से हमें राजनीति में नई प्रेरणा मिलती है और शिक्षा हमारे भविष्य का मूल आधार है। इसलिए हम विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर भी शुरू करेंगे, जिसमें गरीब बच्चों को आगे पढऩे और आगे बढऩे में सहायता हो सकेें। स्व. अटल जी के संकल्पों को पूरा करने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जा रहा है। उन कामों को जन-जन तक पहुंचाने काम किया जा रहा है। अटल जन्म शताब्दी के निमित्त आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 40-50 स्कूलों के लगभग 5000 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी को प्रमाण-पत्र किए वितरित। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रतिनिध सत्यनारायण शर्मा, भाजपा फंदा मंडल के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेवाड़ा, प्रतियोगिता में शामिल सभी स्कूलों के शिक्षक गण एवं भाजपा फंदा मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow